लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। लातेहार में कोयला खदानों और उनसे जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के साथ जमीन के सर्वे का काम भी तेज हुआ है। चितरपुर, चकला, तुबेद, बनहरदीह, नॉर्थ धाधू सहित कई क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर परियोजनाओं से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। दूसरी ओर इन परियोजनाओं के सर्वे को लेकर ग्रामीणों और कंपनियों के बीच विवाद की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। जिले की 45.54 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है और लातेहार अनुसूचित क्षेत्र में शामिल है। ऐसे में जमीन से जुड़े मामलों में ग्रामसभा की भूमिका और ग्रामीणों को विश्वास में लेने का सवाल बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई जगह कंपनियां ग्रामसभा की सहमति और पर्याप्त जानकारी के बिना सर्वे करा रही हैं। विरोध करने पर पुलिस बल का इस...