Latehar News: सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान
लातेहार, जुलाई 9 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सासंग पंचायत के विश्रामपुर गांव में सर्पदंश से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र उरांव के पुत्र अंकित उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार अंकित अपने घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक विषैले सांप ने डंस लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय देशी उपचार और झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे इलाज में काफी देर हो गई। जब बच्चे की हालत गंभीर हुई तो उसे सदर अस्पताल लातेहार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर भरोसा न करें, बल्कि पीड़ित को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.