Latehar News: सर्पदंश से तीन लोग अचेत, तीनों रेफर
लातेहार, जुलाई 22 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बुधवार को सर्पदंश के तीन अलग अलग घटनाओं में एक बच्ची समेत तीन लोग अचेत हो गए। घायलों में बारियातू निवासी संदीप उरांव की 9 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी,बालूमाथ के केरी गांव निवासी सविता देवी पति विजय कुमार तथा टोटी हेशला गांव निवासी जितेंद्र कुमार साव पिता नंदलाल साव शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों अलग अलग स्थानों पर सर्पदंश का शिकार हुए। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़ फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.