Latehar News: सर्पदंश में छात्र घायल, रिम्स रेफर
लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। बेतला के तुरी टोला निवासी मनान अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र को बीते मंगलवार की शाम घर के पास किसी जहरीले सांप ने डंस लिया।इसमें गिरकर वह पूरी तरह अचेत हो गया।बाद में परिजन उसे ईलाज कराने नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा (सतबरवा) ले गए।वहाँ डॉक्टरों ने तनवीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए रिम्स (रांची) रेफर कर दिया। पिता मनान के मुताबिक घर के सामने चापानल के पास टहलने के दौरान तनवीर के दाएं पैर में किसी विषैले सांप ने डंसा है।इधर यूएमएस तुरी टोला के हेडमास्टर मौ0 शेखावत ने तनवीर के कक्षा पांच में अध्ययनरत होने की बात बताई। वहीं परिजनों ने सर्पदंश में घायल तनवीर की स्थिति काफी नाजुक होने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.