Latehar News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: बारियातू,प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू में सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। परिणाम घोषणा कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र राम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्चन के साथ किया। परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रमुख शशि कुमार सिंह ने की। मौके पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सही रणनीति, निरंतरता और सकारात्मक मानसिकता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने तथा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.