Latehar News: सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली और छठ पर संस्कृति उत्सव आयोजित
लातेहार, नवम्बर 6 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ में शुक्रवार को दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर भव्य संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय, मातृभारती की अध्यक्षा ऋतु रानी पांडेय और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का परिचय आचार्य कपिल देव प्रमाणिक ने कराया। मौके पर राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। इनके माध्यम से नई पीढ़ी को परंपराओं, संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ने का अवसर मिलता है। वहीं ऋतु रानी पांडेय ने छठ महापर्व की पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रामायण और महाभारत काल से जुड़ी सूर्योपासना की परंपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.