Latehar News: सरयू व्यास के निधन से संगीत प्रेमियों में छाई मायूसी
लातेहार, जुलाई 11 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। ग्राम पोखरीकला निवासी और क्षेत्र के वरिष्ठ संगीत साधक सरयू सिंह 80 वर्ष का बीती रात निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई। वहीं सरयू व्यास के निधन पर क्षेत्र के बिगू व्यास,सुरेंद्र पाठक,दशरथ सिंह,कमलापति ठाकुर समेत कई कलाकारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।सभी ने कहा कि सरयू व्यास ने वर्षों तक अपनी कठिन संगीत साधना और मधुर गायकी के जरिए लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई थी। वे जीवन के अंतिम समय तक लोकसंगीत और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए समर्पित रहे।इधर मृतक के पुत्र प्रमोद सिंह ने शव का अंतिम संस्कार वाराणसी में किए जाने की बात बताई। यह भी पढ़ें- Balia News: सामाजिक सरोकारों से जुड़े हैं भिखारी ठाकुर के गीत-नाटक
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.