Latehar News: सरदार वल्लभभाई पटेल का आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे: डीसी
लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार, हिटी। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को समाहरणालय सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। मौके पर डीसी संदीप कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण एवं देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। डीसी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन एवं उनके आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय एकजुटता को बनाए रखने का संकल्प लिया। उधर लातेहार पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.