लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर सत्यापन के क्रम में बाहर रखने के मानदंड के अंतर्गत आने वाले 1501 राशन कार्डधारियों के नाम जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें सरकारी नौकरी करने वाले, आयकरदाता, निर्धारित कुल बिक्री श्रेणी में आने वाले व्यक्ति, निदेशक के तौर पर व्यक्ति ,डाक से संबंधित तथा वाहन मालिक शामिल हैं।

सत्यापन अभियान विभागीय कार्रवाई में 1463 लाल कार्डधारी और 38 पीला कार्डधारी का नाम राशन कार्ड से हटाया गया है। जानकारी के अनुसार लातेहार जिले में वर्तमान में 1,26,583 लाल कार्डधारी, 14,156 पीला कार्डधारी, 12,237 हरा कार्डधारी तथा 2,481 सफेद कार्डधारी हैं। भारत सरकार के निर्देश के आलोक में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को ऐसे लाभुकों का सत्यापन कर...