लातेहार, सितम्बर 30 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ बाजार क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर अंचल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ बालेश्वर राम के निर्देश पर बुधवार को अंचल कर्मियों की टीम ने बाजार में अतिक्रमण किए हुए लोगों से स्वेच्छा से स्थल खाली करने की अपील की। अंचल कर्मियों ने बाजार के विभिन्न हिस्सों में घूम घूमकर दुकानदारों एवं अन्य लोगों को निर्देश दिया कि वे 3 अक्टूबर तक स्वयं अपने कब्जे वाले अतिक्रमित स्थल को खाली कर दें। कर्मियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाने वाले लोगों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Araria News: फुलबड़िया हाट में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम साथ ही प्रशासन अपने स्तर से नियमानुस...