लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: सरईडीह में सांसद से नाली निर्माण कराने की मांग संवाद- 24सरईडीह में सांसद से नाली निर्माण कराने की मांगबेतला प्रतिनिधि। ग्राम सरईडीह के शिवशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता,रमेश सोनी, निलम प्रसाद आदि ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर मिडिल स्कूल स्थित पीसीसी पथ के किनारे पक्का नाली निर्माण कराने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि नाली के अभाव में गंदा पानी बीच सड़क पर बहता है। इससे न सिर्फ मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को, बल्कि स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है।उन्हें गंदे पानी का छिंटा पड़ने की चिंता हमेशा सताती रहती है।वहीं सांसद ने ग्रामीणों को बहुत जल्द नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...