Latehar News: समाजसेवी दिलीप सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई
लातेहार, सितम्बर 8 -- Latehar News: लातेहार। समाजसेवी स्व़ दिलीप सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति किए गए कार्यों को याद किया। मौके पर स्व़ दिलीप सिंह के पिता राम जन्म सिंह ने कहा कि दिलीप परिवार और समाज को हमेशा साथ लेकर चलते थे। वह लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके असमय चले जाने का दु:ख आज भी परिवार और समाज के लोगों को है। परिजनों ने बताया कि स्व़ दिलीप सिंह सरकारी सेवा में रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: हृदयाघात से समाजसेवी के निधन पर शोक वह समाज के लोगों के सुख-दु:ख में शामिल होते थे और जरूरतमंदों की मदद करते थे। उनकी पुण्यतिथि पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.