Latehar News: समाजसेवी केशव लाल चावड़ा का निधन, शोक
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। समाजसेवी केशव लाल चावड़ा का शुक्रवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्व. चावड़ा भाजपा संगठन को मजबूत आधार देने वाले अग्रणी कार्यकर्ताओं में शामिल थे। वे रामेश्वर साहू अतिथि धर्मशाला के ट्रस्टी होने के साथ-साथ लंबे समय से विभिन्न सामाजिक व जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे। समाज में उनकी पहचान एक सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में थी। शनिवार सुबह 8 बजे से उनके कंचन नगरी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगो ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोपहर को स्थानीय देवनद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र रूपेश चावड़ा ने उन्हें मुखाग्नि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.