Latehar News: समाजसेवी कृष्ण मुरारी सिंह का निधन, शोक
लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। समाजसेवी सह वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्ण मुरारी सिंह (93 वर्ष) का शुक्रवार की दोपहर हरैया कामता स्थित आवास में हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। इनमें रामयश पाठक, राजेश चंद्र पांडेय, लाल मनोज नाथ शाहदेव, हरिनंदन दुबे, राजू सिंह, निर्मल भारती, असगर खान, शाहिद खान, महेंद्र साहू, लाल राघवेंद्र नाथ शाहदेव, संजीव आजाद समेत कई लोग शामिल है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व पत्नी संध्या रानी की अन्त्येष्टि गत 5 अगस्त को हुई थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। शनिवार को देवनद तट पर अन्त्येष्टि की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.