Latehar News: सदर अस्पताल गेट के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
लातेहार, सितम्बर 2 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत की ओर से बुधवार को धर्मपुर मोड़ स्थित सदर अस्पताल गेट के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाए गए मछली एवं अन्य ठेला-खोमचा दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम ने दुकानदारों को सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर दुकान नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी। कार्रवाई के बाद सड़क किनारे फैला अतिक्रमण हटने से आवागमन के लिए अधिक जगह उपलब्ध हुई और लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिली। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से अभियान चलाए जाने से सड़क और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Latehar ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.