Latehar News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाएं जल्द होंगी दुरुस्त : उपाधीक्षक
लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना कुमारी ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न वार्डों की बदहाल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक स्थायी उपाधीक्षक नहीं रहने के कारण अस्पताल की कई व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं, जिसे चरणबद्ध तरीके से सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड की सीलिंग टूटकर गिर रही है, जिसकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी। इसके अलावा जनरल वार्ड, प्रसूति वार्ड, एसएनसीयू और पेलियेटिव वार्ड समेत कई अन्य वार्डों में भी विभिन्न समस्याएं हैं। सभी कमियों को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। डॉ. अंजना कुमारी ने कहा कि उनका प्रयास है कि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अनावश्यक रूप से बाहर नहीं जाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.