Latehar News: सड़क हादसे में युवक घायल, रिम्स रेफर
लातेहार, जुलाई 26 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र स्थित बरछीया नदी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया गांव निवासी सुजीत कुमार पिता नंदलाल प्रसाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक दयानंद प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में सुजीत कुमार के सर, पैर तथा शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.