लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले महुआडांड़ प्रखंड के अस्सी गांव निवासी अंकुर के आश्रित परिवार को जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई है। डीसी संदीप कुमार ने जन शिकायत निवारण के दौरान मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की थी। जानकारी के अनुसार, अंकुर की टेंपो पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार के समक्ष आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो गई थीं। इसके बाद प्रशासनिक पहल पर मृतक के आश्रित परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। डीसी श्री संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। जन शिकायत निवारण के दौरान प्राप्त म...