लातेहार, सितम्बर 28 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। बेतला-कुटमू मार्ग पर ग्राम अखरा स्थित ईमली पेड़ के पास रविवार की शाम हुई सड़क हादसे में कल्याणपुर निवासी और बरवाडीह प्रखंड में कार्यरत योगेंद्र सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गया। बाद में आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए बरवाडीह सीएचसी भेज दिया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल योंगेंद्र के माथे में अधिक चोट होने की बात बताई है। बताया गया कि योगेंद्र बाइक से बेतला स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से काफी तेज और असंतुलित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...