Latehar News: सड़क हादसे में दो युवक घायल, लिफ्ट लेने वालों पर छात्र का कुंडल छीनने का आरोप
लातेहार, सितम्बर 8 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के औरंगा नदी मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा एक ऑटो से साइड लेने के दौरान बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से हुए। घायलों में नावागढ़ निवासी हिमांशु गुप्ता को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शिवपुरी निवासी शनि कुमार को हल्की चोट लगी है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना का विवरण घटन के संबंध में घायल हिमांशु के छोटे भाई सौरभ ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने गांव नावागढ़ जा रहा था। इसी दौरान बाइपास के समीप दो अज्ञात युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। सौरभ ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में दोनों युवक उसके कान में पहने कुंडल को निकालने का प्रयास करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.