Latehar News: सड़क पार करने के दौरान हाइवा ने छात्रा को मारी टक्कर, घायल
लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झाबर गांव स्थित भगत मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में हाइवा के चपेट में आने से एक 15 वर्षीय छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान ममता कुमारी पिता आदित्य कुमार ग्राम झाबर,थाना बालूमाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ममता कुमारी सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.