Latehar News: सड़क पर ऑटो खड़ी होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
लातेहार, सितम्बर 6 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अम्बेडकर चौक के पास आदिशक्ति महावीर मंदिर के सामने ऑटो खड़ी करने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर दोनों तरफ बेतरतीब ढंग से ऑटो सहित कई बड़ी वाहनों को रोज खड़ी की जाती है। इससे अन्य वाहनों के आने -जाने में दिक्कत होती है। रास्ता के संकीर्ण हो जाने से दुर्घटना का भी भय बना रहता है। कुछ महीने पहले पुलिस ने कारवाई करते हुए सड़क पर खड़ी ऑटो को हटाया था,तब कुछ दिन के लिए मंदिर के सामने ऑटो खड़ा करना बंद कर दिया गया था,लेकिन फिर कई ऑटो को सड़क पर दोनों तरफ खड़ी कर लोगो को परेशान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.