Latehar News: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल,रिम्स रेफर
लातेहार, सितम्बर 3 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जोगियाडीह गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जोगियाडीह गांव निवासी किशुन उरांव एवं बारियातू प्रखंड के रहिया चेडरा गांव निवासी रोहित उरांव के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मिशन की ओर से चेताग पंचायत स्थित अपने घर जोगियाडीह जा रहे थे। इसी दौरान जोगियाडीह मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू एवं चेताग पंचायत के पंसस पिंटू नायक के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.