लातेहार, अक्टूबर 3 -- Latehar News: सड़क दुर्घटना में घायल अनुसेवक की मौत संवाद- 22सड़क दुर्घटना में घायल अनुसेवक की मौतबरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित सड़क दुर्घटना में घायल अनुसेवक योगेंद्र सिंह की मौत हो गई। उनका इलाज रांची में चल रहा था। वह मंगरा पंचायत के कल्याणपुर गांव के रहने वाले थे। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू आदि लोगों ने बताया कि करीब छह दिन पहले अखरा के पास सड़क दुर्घटना में अनुसेवक योगेंद्र सिंह घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पाकर प्रखंड कर्मी आदि लोग मर्माहत हो गए हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...