लातेहार, अक्टूबर 11 -- कामता पंचायत में बुनियादी सुविधाओं की मांग Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। सांसद आदर्श ग्राम चटुआग और जिला प्रशासन द्वारा घोषित आदर्श पंचायत कामता में सड़क, पानी और बिजली की समस्या दूर करने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान के नेतृत्व में ग्रामीणों और अभिभावकों ने शनिवार को परहैया टोला स्थित स्कूल परिसर में पांच घंटे भूख हड़ताल की। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले इस कार्यक्रम के माध्यम से उपायुक्त से गांवों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग की गई। अयुब खान ने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन सांसद सुनील कुमार सिंह ने चटुआग को गोद लिया था। इसके बाद कामता पंचायत को आदर्श पंचायत घोषित किया गया, लेकिन एक दशक बाद भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि परहैया टोला की जलमीनार महीनों से खर...