लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ स्थित संत जोसेफ चर्च परिसर में शुक्रवार को इसाई धर्मावलंबियों ने संत मोनिका पर्व भक्तिभाव के साथ माता दिवस के रूप में मनाया। मौके पर मृत, बेसहारा, विधवा, बीमारी से लाचार व बुजुर्ग माताओं के लिए विशेष मिस्सा पूजा की गई। कार्यक्रम में संत मोनिका के जीवन, उनके त्याग, प्रार्थना और धैर्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। पल्ली पुरोहित फादर अमित कुजूर ने सभी माताओं का स्वागत करते हुए उनके लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि माताएं परिवार और समाज की महत्वपूर्ण आधार हैं। यदि मां अपनी मातृत्व की जिम्मेदारी को सही तरीके से समझकर निभाये तो परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। वक्ताओं ने कहा कि संत मोनिका ने पति और पुत्र के व्यवहार से परेशान होने के बावजूद प्रार्थना और धैर्...