लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर उच्च विद्यालय गोठगांव में संत जॉन मेरी वियानी के पर्व के अवसर पर आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को संपन्न हुआ। छात्र वर्ग के फाइनल में जेवियर हाउस और ब्रिटो हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें ब्रिटो हाउस ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं छात्रा वर्ग के फाइनल में जेवियर हाउस और लोयोला हाउस के बीच खेले गए मुकाबले में लोयोला हाउस ने 2-0 से शानदार जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर अशोक नगेशिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का महत...