लातेहार, अक्टूबर 16 -- Latehar News: बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संचालक जानकी नंदन राणा, सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद, खंड बौद्धिक प्रमुख जितेंद्र राम, खंड कार्यवाह सोनू कुमार और खंड शारीरिक प्रमुख नीतीश कुमार ने भारत माता और मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया। वहीं, जितेंद्र राम ने कहा कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। इसलिए स्वयंसेवक प्रतिवर्ष यह उत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Chapra...