Latehar News: श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का धूमधाम से हुआ विसर्जन महायज्ञ की पूर्णाहुति पर महाप्रसाद का वितरण
लातेहार, अक्टूबर 22 -- महायज्ञ का समापन और प्रतिमा विसर्जन Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के अंबाकोठी में आयोजित 53वें श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का समापन मंगलवार को श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा में आयोजन समिति के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले विजयादशमी के अवसर पर श्रीरामचरित मानस की कथा के अनुसार भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इसके साथ ही महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। समिति के सदस्यों और पाठकर्ता महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। राम किंकर विचार मिशन के मानस गायक अनिल पाठक वाचस्पति ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। मुख्य यजमान पवन कुमार महलका सपत्नीक रहे। वैदिक मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.