Latehar News: श्रीमद्भागवत कथा में भजनों और झांकियों ने मोहा मन घर-गृहस्थी में रहकर भी भगवान की भक्ति से मिलती है कृपा : तनु श्री दीदी
लातेहार, अक्टूबर 17 -- Latehar News: बारियातू,प्रतिनिधि। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारियातु की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन संगीतमय भजनों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा व्यास तनु श्री दीदी के प्रवचन से पूरा पूजा पंडाल भक्तिमय हो उठा। कथा की शुरुआत राधा रानी की महिमा से जुड़े भजनों से हुई। राधे-राधे गाओगे, वृंदावन आ जाओगे और कण-कण में राधा रानी, वृंदावन की महारानी जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान की लीलाओं पर आधारित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रवचन के दौरान तनु श्री दीदी ने कहा कि मनुष्य घर-गृहस्थी में रहकर भी भगवान की भक्ति कर सकता है और उनकी कृपा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यज्ञ महाराज की पत्नी दक्षिणा, माता पार्वती के जन्म और सती के 52 शक्तिपीठों से जुड़े प्रसंगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.