लातेहार, अगस्त 23 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को इस वर्ष धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर रविवार को मनोज कुमार यादव के आवास पर यादव समाज की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने की। बैठक में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह यादव एवं प्रमंडलीय अध्यक्ष बली यादव समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने आपसी एकजुटता एवं सहयोग के साथ जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ara News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी को ले कार्यकारिणी की बैठकआयोजन समिति का गठन आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्ष श...