Latehar News: श्मशान घाट की भूमि पर कथित अतिक्रमण की शिकायत, ग्रामीणों ने सीओ से जांच की मांग
लातेहार, जुलाई 20 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के बालू पंचायत स्थित चम्पाटोला एवं बरटोला के ग्रामीणों ने श्मशान घाट की भूमि पर कथित अतिक्रमण और खेती किए जाने की शिकायत अंचल अधिकारी से करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग किया है। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि श्मशान घाट के रूप में वर्षों से उपयोग की जा रही उक्त भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा भूमि पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण कर ट्रैक्टर और हल के माध्यम से खेती की जा रही है। शिकायत में प्लॉट संख्या 605,रकबा करीब 10 एकड़ का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि यह भूमि पीढ़ियों से अंतिम संस्कार के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने संबंधित व्यक्ति को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया,लेकिन कार्य नहीं रोका गया। इसके बाद ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.