लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। शौण्डिक जायसवाल समाज की ओर से गुरुवार को बुध बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रमोद साहू ने की। इस दौरान समाज के लोगों ने स्व. राजकुमार साहू उर्फ राजू, स्व. प्रमिला देवी एवं स्व. केदार साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि इन तीनों व्यक्तित्वों का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सभा में श्याम करण साहू, राम बाबू, पवन कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, नरेश प्रसाद गुप्ता, सतेंद्र साहू, अजय प्रसाद, सतीश प्रसाद, दिनेश साहू, धनेश साहू, वीरेंद्र प्रसाद, दिलीप कुमार टुन्नू, अनिल गुप्ता, गोपाल जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...