लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: लातेहार संवाददाता। लातेहार नगर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुरी निवासी गुड्डू भुईया की पत्नी के निधन की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दु:ख की घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग एवं मदद का भरोसा दिलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अपनों को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में समाज और जनप्रतिनिधियों का परिवार के साथ खड़ा रहना जरूरी है। मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ,गढ़वा जिला प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, मंडल प्रभारी पंकज यादव, भाजपा नेता नागमणि कुमार समेत नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं प्रखंड के कर्मी मौजूद थे। फोटो- 12- बुधवार को शोकाकुल परिजनों से मिलते नगर पंचायत...