Latehar News: शिव को गुरु बनाकर उनके संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
लातेहार, अक्टूबर 11 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के सेलिब्रेशन इन होटल में रविवार को शिव शिष्य परिवार की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रांची से पहुंचीं बरखा दीदी और अर्चित आनंद ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिव की शिक्षा, उनके बताए मार्ग और शिव को गुरु बनाने के महत्व पर चर्चा की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बरखा दीदी ने कहा कि शिव के प्रति आस्था और उनके बताए मार्ग को जन-जन तक पहुंचाना ही शिव शिष्य परिवार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिसके हृदय में शिव के प्रति श्रद्धा और विश्वास होगा, वही दूसरों तक शिव का संदेश पहुंचा सकता है। उन्होंने लोगों से शिव को गुरु बनाने और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिव शिष्य परिवार के सदस्यों ने साहब हरिद्रानंद और दीदी मां नीलम आनंद के उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.