लातेहार, सितम्बर 26 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंकित पांडेय, अशोक कुमार रवि, मुनेश गंझू, दिनेश यादव व अनिल सिंह ने रक्तदान किया। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन व गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित हो सकता है। शिविर के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर शंकर मिश्रा, प्रीति कुजूर, प्रमिला कुमारी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: रक्तदान श...