लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। एसआईआर के तहत आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर के आखिरी दिन रविवार को भी क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर वोटरों की अधिक भीड़ देखी गई। मौके पर बड़े पैमाने पर लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम-पता सुधरवाने,नया नाम जोड़वाने समेत अन्य कई त्रुटियों को दूर कराने को लेकर मौजूद बीएलओ को आवेदन दिए। वहीं बीएलओ अखिलेश विश्वकर्मा, उमेश बैठा,सरिता देबी, परशुराम,रामाधार सिंह आदि ने मतदाताओं को सभी दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद सूची में अंकित गड़बड़ियों को सुधार करा दिए जाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- छूटे हुए कम, नए मतदाता नाम जुड़वाने के लिए अधिक पहुंचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...