लातेहार, सितम्बर 4 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। वेदिक सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम कन्या उच्च विद्यालय, लातेहार के प्रांगण में अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित होगा। वेदिक सोसाइटी, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है और लातेहार जिले में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल यौन हिंसा के विरुद्ध लगातार कार्य कर रही है। संस्था के सचिव चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं समाज को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना है।संस्था ने आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...