Latehar News: शिक्षक और पानी की समस्या से परेशान बूढ़ा पहाड़ के 167 बच्चों ने जारी किया वीडियो
लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की अक्सी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, सरनाडीह (बूढ़ा पहाड़) के 167 छात्र-छात्राओं ने शिक्षक और पेयजल संकट से परेशान होकर वीडियो जारी किया है। वीडियो के माध्यम से बच्चों ने जिला प्रशासन से विद्यालय की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
शिक्षकों की कमी का मुद्दा अति नक्सल प्रभावित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के इस विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों ने वीडियो में बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है। स्वीकृत पदों के मुकाबले बहुत कम शिक्षक कार्यरत हैं, जिसके कारण एक ही शिक्षक को एक साथ कई कक्षाओं की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। इससे नियमित और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन संभव नहीं हो पा रहा है।
पेयजल संकट विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.