लातेहार, अगस्त 31 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के माल्हन पंचायत के केकराही गांव में आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच सकी है। गांव तक पहुंचने वाला कच्चा और जर्जर रास्ता बरसात में कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को मरीजों के साथ-साथ शवों को लाने-ले जाने में भी भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को गांव की बदहाल सड़क की एक तस्वीर सामने आई, जब शव लेकर पहुंची एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी और कीचड़ में फंस गई। जानकारी के अनुसार केकराही निवासी अनुप ठाकुर की पत्नी बबिता देवी का इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचे, लेकिन कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते पर वाहन आगे नहीं बढ़ सका। एंबुलेंस के फंस जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। काफी मशक्...