लातेहार, सितम्बर 11 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। कुटमू के प्रतिष्ठित व्यवसायी लक्ष्मी प्रसाद की पत्नी रंजू देबी 47 वर्ष की मौत ईलाज के दौरान बीती रात रांची के एक अस्पताल में हो गई।वह पिछले कई माह से बीमार और ईलाजरत थी। परिजनों ने शुक्रवार को शव को घर लाकर स्थानीय औरंगानदी श्मशानघाट में दाह-संस्कार किया। इसके पूर्व शव के पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका के नाबालिग पुत्र मनीष प्रसाद,शनि प्रसाद,प्रिंस कुमार और पुत्री खुशबू कुमारी माँ का शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे और जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। यह हृदय विदारक देख शायद ही ऐसा कोई होगा जिसकी आंखें नम नहीं हुई हों। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पूर्व प्राचार्य आरपी वर्मा की पत्नी का निधन बाद में मौके पर मौजूद मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह,पंसस प्रवीण कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष म...