लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह व्यवसाई संघ के अध्यक्ष पद के लिए मनोज प्रसाद रंगोली और निवर्तमान अध्यक्ष दीपक राज ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों ने सह चुनाव प्रभारी इम्तियाज अहमद के समक्ष निर्धारित समय पर नामांकन पर्चा भरा। दोनों उम्मीदवारों के साथ उनके कई समर्थक मौजूद थे। 26 अगस्त तक नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित है। इसके बाद दोनों उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के लिए दुकानदारों को रिझाएंगे। चुनाव कमेटी के द्वारा 30 अगस्त को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...