लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय खेल स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को रोमांचक प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। डे बोर्डिंग बालक वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र ने 2-1 से मैच जीता। मैच का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, कामिल अंसारी, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, जिला पर्यटन नोडल अभिजीत कुमार, एथलेटिक प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह व जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा उपस्थित थे। प्रदर्शनी मैच लातेहार जिला जूनियर टीम और डे बोर्डिंग बालक वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया। यह भी पढ़ें- Vikasna...