Latehar News: वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष को किया गया सम्मानित
लातेहार, जुलाई 27 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल मैदान में सम्मान समारोह आयोजित कर कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने किया, जबकि सचिव प्रवीण मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। प्रवीण मिश्रा ने कहा कि पंकज तिवारी का मनोनयन जिले के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम को उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, ललित पांडे ने भी संबोधित किया। मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, जिम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस, कामिल अंसारी, सुरेंद्र उरांव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पंकज तिवारी बने झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल एसोसिएशन ने किया संविधान संशोधन समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.