लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बुकरू स्थित मां पहाड़ी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ शिव मंदिर के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुजारी मोहन पांडेय ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद शिव मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Banka News: तेलिया मोड़ स्थित मां जगदंबा मंदिर में उमड़ती है आस...