लातेहार, सितम्बर 28 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के पैरा की रहने वाली वृद्धा यतवरिया मसोमात को करीब आठ महीने से वृद्धा पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। वृद्धा यतवरिया मसोमात ने बताया कि कभी वह प्रखंड कार्यालय तो कभी प्रज्ञा केंद्र पेंशन राशि के लिए जा रही है, लेकिन दोनों जगह से उसे निराश होकर लौटना पड़ रहा है। प्रज्ञा केंद्र में उसे पेंशन राशि उसके खाते में नहीं आने की बात कही जाती है। पेंशन नहीं मिलने से उसे परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...