Latehar News: विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड वॉश समन्वयकों और जल सहियाओं के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को हाथ धोने के सही तरीके और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चंदनडीह में आयोजित हुआ। इसमें डीईओ गौतम कुमार साहू, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, जिला एवं प्रखंड वॉश समन्वयक, जिला जल जांच प्रयोगशाला के कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में बताया गया कि साबुन से नियमित हाथ धोना डायरिया, निमोनिया और अन्य संक्रामक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.