Latehar News: विश्व आदिवासी दिवस पर नीलांबर-पीतांबर को दी श्रद्धांजलि
लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: लातेहार। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोने स्थित वीर नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उप प्रमुख लातेहार राजकुमार प्रसाद एवं तरवाडीह मुखिया पति जुलेश्वर लोहरा ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने नीलांबर-पीतांबर के संघर्ष, वीरता एवं अंग्रेजों के खिलाफ उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नीलांबर-पीतांबर का बलिदान आदिवासी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत है। मौके पर कोमल खेरवार, रविंद्र प्रसाद, संदीप लोहरा, सरताज आलम, शिवशंकर यादव, खुर्शीद अंसारी, पप्पू नायक, अनिल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति झारखंड की पहचान: डीसी यह भी पढ़ें- झारखंड आदिवासी महोत्सव: आदिवासी संस्कृति, परंपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.