Latehar News: विशेष राजस्व शिविर में छह मामलों का मौके पर निष्पादन
लातेहार, अगस्त 18 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। सदर अंचल कार्यालय परिसर में सीओ नंदकुमार राम की अध्यक्षता में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और आवेदन जमा किए। अंचल कर्मचारियों राजू राम, बिंदा उरांव, अमित प्रदीप तिर्की एवं बहादुर तुरी के समक्ष ग्रामीणों ने विभिन्न राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन सौंपे। शिविर में आय प्रमाण पत्र के लिए 14, जाति प्रमाण पत्र के लिए 11 तथा अन्य राजस्व मामलों से संबंधित 18 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान कुल छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सहयोग शिविर में 16 आवेदन मिले, दो मामलों का मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.