लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेँचा में जिला परिषद से पीसीसी सड़क निर्माण विवाद में फंस गया है। सड़क के कुछ हिस्सा में रैयती जमीन रहने को लेकर कई दिनों से सड़क निर्माण बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भरावट किया गया था और पुलिया निर्माण के लिए भी गड्ढा खोद दिया गया था,लेकिन कार्य को नहीं कराया जा रहा है। बारिश से ज्यादा कीचड़ हो जाने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस तरफ विवाद नहीं है,उस तरफ पीसीसी सड़क का निर्माण कराना चाहिए था। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। विभागीय जेई से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...